Share Market Outlook: पिछले तीन कारोबारी सत्रों में दलाल स्ट्रीट पर फिर से बिकवाली का तूफान आया है और निफ्टी 50 एक बार फिर 24,000 के नीचे आ गिरा है। अब सबके मन में एक ही सवाल है। क्या बाजार ने अमेरिका-ईरान युद्ध का असर पूरी तरह पचा लिया है या अभी और गिरावट बाकी है? क्या निफ्टी 22,000 का स्तर भी तोड़ सकता है? बाजार के जानकार कह रहे हैं कि खतरा अभी टला नहीं है।