Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अब धीरे-धीरे भारत की इकोनॉमी पर असर डालने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी जल्द बढ़ सकती हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि मिडिल ईस्ट संकट जारी रहने पर भारत को रिटेल फ्यूल प्राइस बढ़ाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार और सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ खुद उठा रही हैं। लेकिन कब तक? अगर हालात ऐसे ही रहे तो कीमतों का असर आम लोगों तक पहुंचना तय माना जा रहा है।
