Weather Update : जयपुर में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया। जयपुर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गुलाबी नगर के कई इलाकों में छोटे-छोटे ओले गिरे! बारिश गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि थोड़ी देर में चारों तरफ पानी भर गया है। बारिश को देखकर लोग भीगने से बचने के लिए स्थान तलाशने लगे। भारी बारिश से कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई थी।