Rajasthan News : उदयपुर. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत पाने के लिए सीएनजी वाहनों को विकल्प मानने वाले वाहन चालकों की जेब पर अब इस ईंधन का खर्च भी भारी पड़ने लगा है। उदयपुर में सीएनजी की कीमत 105.70 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। यह पेट्रोल के 113.48 रुपए प्रति लीटर के करीब है और सामान्य पम्पों पर मिलने वाले डीजल के 98.52 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक है। दूसरी ओर, जयपुर में सीएनजी करीब 96 रुपए और जोधपुर में 97 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्र में तो यह इससे भी काफी सस्ती है। शहर में सीएनजी 99.20 रुपए प्रति किलो थी, जो 23 अक्टूबर को बढ़कर 105.70 रुपए हो गई। यानी प्रति किलो 6.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई। यह करीब 6.55 प्रतिशत की वृद्धि है।
