Rajasthan Crime : रावतसर (हनुमानगढ़). पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के आवास पर गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। बाइक तेज चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद उलाहना देने पहुंचे लोगों पर एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने कथिततौर पर पत्थर के पागों, कांच की बोतलों और लोहे के सामान से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के 9 व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, हनुमानगढ़ रेफर किया गया। घटना के समय पूर्व विधायक मटोरिया आवास पर नहीं थे। इस संबंध में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि अभी बाहर हूं। सुबह जाकर पता करूंगा क्या मामला है?
