Rajasthan : बांसवाड़ा शहर से लेकर गांव-गांव में कुत्तों का आंतक थम नहीं रहा है। रोजाना बच्चे, बुर्जुग स्ट्रीट डॉग की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को शहर से सटे विट्ठलदेव क्षेत्र में तीन साल की मासूम श्वान की चपेट में आ गई है। इससे उसके जबड़े पर 7 टांके आए। बच्ची का जिला अस्पताल में फिलहाल उपचार चल रहा है। विट्ठलदेव निवासी दिलीपसिंह ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी अनिशा रविवार दोपहर घर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे चेहरे पर गहरे घाव आए। इस पर तुरंत बच्ची को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकाें ने उपचार किया। अनिशा के जबड़े पर सात टांके आए हैं।
