राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच चुनाव दिलचस्प हो गया है. सांसद हनुमान बेनीवाल के पैतृक गांव में इस पद के लिए सात महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें बेनीवाल परिवार की दो सगी बहनें मीरा बेनीवाल और राजबाला बेनीवाल भी शामिल हैं. दोनों रिश्ते में सांसद की भाभियां हैं और एक ही कुर्सी के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं. अब 2,970 मतदाताओं के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं.