चूरू। जिले में साहवा-तारानगर स्टेट हाईवे-36 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा गांव झाड़सर कांधलान के पास हुआ। मृतकों की पहचान दयावठ निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार सिहाग और 52 वर्षीय शीशराम बिजारणियां के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एसयूवी चालक की तलाश की जा रही है।
