Petrol Price Today: क्रूड ऑयल के मामले में भारत को इस समय दोहरा झटका लग रहा है। तेल कम भी मिल रहा है और पैसे भी ज्यादा देने पड़ रहे हैं। सरकार के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में भारत ने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कच्चे तेल की खरीद 4.3 फीसदी कम की है। लेकिन फिर भी आयात बिल 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। ऐसा वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में उछाल की वजह से हुआ है।
