नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की ओर से सवाई माधोपुर उसके आसपास के इलाकों में जंगल में आगामी समय में तेज गर्मी से आग लगने का अलर्ट जारी किया गया अलर्ट जारी होने के बाद यह मैसेज लोगों में चर्चा का विषय बन गया इसके बाद वन विभाग की ओर से अब लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की गई है। वन विभाग ने की लोगों से अपील NDMAEW से आए मैसेज में बताया गया कि आपके आस-पास के वन क्षेत्रों में जंगल में आग लगने का अत्यधिक खतरा होने की संभावना है। यहां 14 मई शाम 04:09 बजे से 21 मई को शाम 04:09 बजे तक जंगल में आग लगने की संभावना है। जिसके बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि वन विभाग आमजन से अपील करता है कि किसी भी वनाग्नि की घटना को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। वन विभाग वनाग्नि की किसी भी संभावित घटना से निपटने हेतु पूर्ण रूप से तैयार एवं सतर्क है। वन क्षेत्रों में निरंतर गश्त, मॉनिटरिंग जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। प्रशिक्षित वनकर्मी एवं आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध हैं ताकि किसी भी आग की घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बीड़ी, सिगरेट अथवा आग लगाने वाली किसी भी सामग्री का उपयोग न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आग की सूचना तुरंत निकटतम वन अधिकारी को दें।