Stock Market Return: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर शुरू हो गया है। सेंसेक्स 77,500 से ऊपर और निफ्टी 24,000 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक मार्केट के लिए यह साल भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। लेकिन इस दौरान भी ऐसे कई शेयर रहे, जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया। ये ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपनी कैपेसिटी बढ़ाई, बड़े ऑर्डर हासिल किए, नए उत्पाद लॉन्च किए या मुनाफे में लगातार सुधार दिखाया। इसके चलते निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की। आइए जानते हैं कि ये शेयर कौन-से हैं और निवेशकों को इन्होंने कितना मुनाफा कराया है।