Most Sixes in an IPL Season: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। अभी इस टूर्नामेंट को खत्म होने में एक हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन बल्लेबाजों ने मैदान पर ऐसा कोहराम मचाया है कि छक्कों के सारे पुराने रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दफन होने वाले हैं। इस सीजन में मात्र 67 मैचों के अंदर ही रिकॉर्ड 1290 छक्के लग चुके हैं। यानी हर 11.6 गेंद पर एक छक्का स्टैंड्स में जाकर गिर रहा है।
