Mad Sandhu: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को दिनदहाड़े एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मैड संधू के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद सड़क पर खून से लथपथ पड़े संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों और हमले के कारणों की जांच कर रही है।
