कोटा। भामाशाहमंडी में शुक्रवार को कृषि जिंसों के भाव में मिलाजुला रुख देखने को मिला। धनिया और मक्का की कीमतों में तेजी रही, जबकि सोयाबीन, सरसों, चना और उड़द के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मंडी में सभी कृषि जिंसों की कुल आवक करीब 1.80 लाख कट्टे रही। लहसुन की आवक लगभग 4 हजार कट्टे रही और इसके भाव में 300 रुपए की तेजी आई। लहसुन के भाव 5,000 से 20,500 रुपए तक रहे।
