Nestle Global News : दुनिया की दिग्गज खाद्य निर्माता कंपनी नेस्ले (Nestle) को एक बड़ा झटका लगा है, जहां उसकी मशहूर किटकैट चॉकलेट (KitKat Chocolate) की एक विशाल खेप रहस्यमयी तरीके से चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार, इटली से पोलैंड (Poland) ले जाई जा रही करीब 12 टन चॉकलेट से लदा ट्रक रास्ते से ही गायब (Truck Hijack Case) हो गया है। इस 4 लाख किटकैट से भरी पूरी खेप की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये (Rs 2 Crore Heist) बताई जा रही है। इस सनसनीखेज चोरी (Chocolate theft) ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
