Global Tech Layoffs: Meta ने अपने दुनियाभर के ऑफिसों से छंटनी की प्रक्रिया शुरु कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में काम करने वाले मेटा के कर्मचारियों को स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 4 बजे ही छंटनी के मेल मिलना शुरु हो गए थे। AI के बढ़ते उपयोग और उसमें होने वाले अरबों के निवेश के चलते दुनियाभर की कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इसी क्रम में Meta के साथ TCS और Starbucks ने भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। टेक कंपनियों में लेऑफ का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। Layoffs.fyi के डेटा के मुताबिक साल 2026 में 147 कंपनियों ने 1,11,173 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है।