जैसलमेर. स्वर्णनगरी में रविवार सुबह शहर के परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की चहल-पहल जल्दी शुरू हो गई। कोई अंतिम बार नोट्स देख रहा था तो कोई साथियों के साथ संभावित प्रश्नों पर चर्चा करता नजर आया। निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। त्रिस्तरीय जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। कड़ी सुरक्षा और व्यवस्थित प्रबंधन के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई।