पोकरण . कस्बे के वार्ड संख्या – 6 हनुमानपुरा में रविवार को तड़के चोरों ने एक घर में घुसकर परिवारजनों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों में सैंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। हनुमानपुरा निवासी मूलचंद रंगा पुत्र आईवंश रंगा ने बताया कि वे परिवार के साथ शनिवार की रात सो रहे थे। रविवार को तड़के करीब 3-4 बजे बाद चोरों ने रसोई की खिड़की में लगे लोहे के सरिये तोड़े और घर में घुसे। चोरों ने घर में सो रहे सभी परिवारजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।