Gold Buying Strategy: कुछ महीने पहले तक लोगों में सोना और चांदी खरीदने की होड़ लगी हुई थी। हर तरफ यही चर्चा थी कि कीमतें और ऊपर जाएंगी। लेकिन बाजार का मिजाज बदला तो दोनों की चमक भी फीकी पड़ गई। अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ मुनाफावसूली है या लंबी गिरावट की शुरुआत? 29 जनवरी को सोना 1,75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। अब इसका भाव करीब 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। यानी करीब 20 फीसदी की गिरावट। चांदी में तो और भी बड़ी मंदी देखने को मिली। इसका भाव 3,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 2,19,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गया, जो लगभग 45 फीसदी की गिरावट है।