IMF India Growth Forecast: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर युद्ध, महंगे कच्चे तेल और अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय हालात का दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भरोसा जताया है। संस्था ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। घरेलू मांग की मजबूती और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन ने इस उम्मीद को आधार दिया है। खास बात यह है कि दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत की विकास गति अधिक रहने का अनुमान है।
