How to Start Business: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके पास एक सॉलिड आइडिया होना चाहिए। इसके बाद आपको एक बिजनेस प्लान तैयार करना होगा। अपने बिजनेस के लिए एक लीगल स्ट्रक्चर चुनना होगा। जैसे- सोल प्रोपराइटरशिप, एलएलपी या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी। इसके बाद एमसीए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जीएसटी रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको अपना ब्रांड बनाना होगा और उसकी ऑनलाइन मौजूदगी भी तैयार करनी होगी।
