Maruti Suzuki small car price: क्या 2026 में मारुति की छोटी कारें महंगी होने जा रही हैं? कंपनी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जल्द ही प्राइस हाइक के बारे मे फैसला लिया जाएगा। यदि कंपनी छोटी कारों के दाम बढ़ाती है, तो यह पिछले साल मिली राहत को खत्म करने वाला कदम होगा। 2025 में मारुति ने अपनी कई कारों के दाम कम कर दिए थे। GST 2.0 लागू होने के बाद मारुति ने एंट्री-लेवल मॉडल एस-प्रेसो की कीमतें 1,29,600 रुपए तक कम कर दी थीं। इसके साथ ही ऑल्टो K10, सेलेरियो और वैगन-आर के दाम भी कम हुए थे।

You missed