Hanumangarh Crime News : हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंगलवार को टाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी का करीब एक करोड़ रुपए कीमत का मकान फ्रीज किया। टाउन थाना क्षेत्र के चक 11 आरपी, लखूवाली में 3429 वर्गफीट के भवन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि एएसपी अरविंद के निकटतम सुपरविजन में सीओ हनुमानगढ़ मीनाक्षी के नेतृत्व में टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
