Gold Rate Today on 11th June 2026: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को भी गिरावट जारी है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में दाम लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2130 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1950 रुपये गिरकर 1,33,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1600 रुपये गिरकर 1,09,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।
