Gold Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्लान्ड स्ट्राइक रोक देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। साथ ही डॉलर भी कमजोर हुआ है। इससे महंगाई को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई है। साथ ही ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च बने रहने की चिंताओं में कुछ कमी आई है। यही वजह रही कि आज सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज मंगलवार, 19 मई को सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर रेट 820 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड 750 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव इस समय 610 रुपये के उछाल के साथ 1,17,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।
