Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज मामूली तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार, 14 मई को दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 110 रुपये के मामूली उछाल के साथ 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड 250 रुपये की तेजी के साथ 1,21,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। ट्रंप और जिनपिंग की बातचीत और यूएस फेड रेट पर इस समय निवेशकों की नजर है।