Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 5 अक्टूबर 2026 की डिलीवरी वाला सोना 0.55 फीसदी या 799 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
