Gold Price Today: सोने की कीमतों में मंगलवार, 28 अक्टूबर को गिरावट देखी जा रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। उधर एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज टेक्निकल इश्यू देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे तक भी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई थी।