Gold Silver Price Today: अगर आप शादी के लिए गोल्ड जूलरी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बीते 8 दिनों में सोने में अच्छी खासी गिरावट आ चुकी है। वैश्विक बाजारों से लेकर घरेलू वायदा और घरेलू हाजिर बाजार में भी कीमतें गिरी हैं। गोल्ड ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी काफी गिरावट आई है।