Gold Rate Outlook: सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रही है। पिछले 3 महीने में सोना काफी टूट गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 0.07 फीसदी या 100 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले एक हफ्ते में सोने का भाव 1910 रुपये टूट गया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और डॉलर में मजबूती के चलते सोने में मुनाफावसूली आने से कीमतों में यह गिरावट आई है।