Gold Loan 22K Vs 18K: अगर आपके पास सोने के गहने हैं और पैसों की जरूरत पड़ गई है, तो गोल्ड लोन एक आसान रास्ता लग सकता है। लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है। गहना 18 कैरेट का है या 22 कैरेट का, इसका सीधा असर आपकी EMI पर नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है तो लोन के लिए गहने की वैल्यू और उसके आधार पर मिलने वाली रकम पर। यानी एक ही वजन के 18 कैरेट और 22 कैरेट के गहने को गिरवी रखने पर दोनों के लिए मिलने वाला लोन बराबर होना जरूरी नहीं है। ज्यादा शुद्ध सोने वाले गहने की वैल्यू ज्यादा हो सकती है और इसी वजह से लोन की रकम भी बढ़ सकती है।
