FD Interest Rate, Repo Rate: यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन सच है। मिडिल ईस्ट में गिरने वाले बम आपकी फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों को भी हिला सकते हैं। तेल महंगा हुआ, खाद महंगी हुई, रोजमर्रा की चीज़ें महंगी हुईं और महंगाई बढ़ी। महंगाई बढ़ी तो RBI पर दबाव आएगा। RBI का एक फैसला बैंकों की FD दरें हिला देगा। तीन दिन की बैठक के बाद 8 अप्रैल को RBI की मौद्रिक नीति समिति का फैसला आएगा।