IndiGo controversy: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे दस्तावेज वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया गया कि इंडिगो एयरलाइन अपने कर्मचारियों को सिंदूर, तिलक, मंगलसूत्र और कलावा पहनने से रोकती है। जबकि हिजाब और पगड़ी की अनुमति देती है। इससे कंपनी की पॉलिसीज को लेकर विवाद पैदा हो गया है। हालांकि, IndiGo ने इन दावों को साफ तौर पर गलत बताया है। कंपनी का कहना है कि जो दस्तावेज शेयर हो रहे हैं, वे या तो अधूरे हैं या पूरी तरह फर्जी हैं।
