बाड़मेर के चौहटन में व्यापारियों और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी (EO) के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। व्यापारी ईओ से कहता नजर आ रहा है कि ‘बेटे को गले से कैसे पकड़ा? आपको कितनी दूर तक दिखता है, नौकरी करनी भुला दूंगा।’ वहीं, ईओ व्यापारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि आवेश में आकर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। घटना शनिवार की है। व्यापारी ने बेटे का गला दबाने और मारपीट के आरोप पर बाजार में हंगामा हुआ। रविवार को आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर रैली निकाली। EO को हटाने की मांग को लेकर SDM कार्यालय में प्रदर्शन किया। घटना से जुड़े PHOTO’S… दुकान के बाहर रखा सामान हटाने पहुंचे थे कर्मचारी दरअसल, शनिवार को चौहटन नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ बाजार में दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान व्यापारी रजत सेठिया, EO सुरेश कुमार और ड्राइवर जोगाराम के बीच बहस हो गई। व्यापारी रजत सेठिया का आरोप है कि वह दुकान के बाहर रखा सामान अंदर ले रहे थे, तभी नगर पालिका के कर्मचारी सामान ट्रैक्टर में डालने लगे। इसी दौरान ड्राइवर जोगाराम ने उनका गला दबाया और मारपीट की। वहीं EO पर गाली-गलौच करने का आरोप भी लगाया गया है। रविवार को बंद रहा बाजार, निकाली रैली घटना के बाद शनिवार शाम व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें रविवार को बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया। रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर चौहटन कस्बे में रैली निकाली और EO व नगर पालिका कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारी SDM कार्यालय पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन के PHOTO’S… EO को हटाने की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन व्यापारियों ने चौहटन SDM रणछोड़लाल को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका के वाहन का ठेका निरस्त करने और EO को हटाने की मांग की। साथ ही संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। इस दौरान RAS जिला संघ चालक रिखबदास बोथरा ने SDM से कहा कि मामला उनके क्षेत्राधिकार में आता है, इसलिए संबंधित अधिकारी को यहां से हटाया जाए। बहस का वीडियो सामने आया घटना का 1 मिनट 12 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें व्यापारी और EO के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में व्यापारी EO के ड्राइवर पर गला पकड़ने का आरोप लगाते हुए उसे धक्का देते नजर आ रहे हैं। वहीं ड्राइवर और व्यापारी के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। बाद में EO दोनों के बीच बचाव करते दिखाई दिए।

You missed