दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस बार 20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरे पर आप अपनी कुछ ऐसी आदतों को भी छोड़ने का संकल्प ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक तरक्की में रुकावट बन रही हैं। वित्तीय मामलों के जानकारों का मानना है कि मजबूत आर्थिक स्थिति बनाने के लिए सिर्फ कमाई बढ़ाना काफी नहीं है। खर्च पर लगाम लगाना, नियमित बचत करना और सोच-समझकर निवेश करना भी उतना ही जरूरी है।