Dabur India share Fall Reason: डाबर इंडिया ने जून तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में डबल डिजिट की ग्रोथ दर्ज की है। इसके बावजूद कंपनी का शेयर गुरुवार को 4 फीसदी तक गिर गया। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि तिमाही नतीजे अनुमान के आसपास रहे, लेकिन FMCG कंपनी की कमाई पर बेमौसम बारिश का कुछ असर पड़ा। साथ ही मांग में सुधार की रफ्तार और कच्चे माल की महंगाई जैसे जोखिम अभी भी बने हुए हैं, इसलिए उन्होंने शेयर पर सतर्क रुख बरकरार रखा है।
