Bank Holiday Calendar: अगर आपको अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर चेक जमा करना है, नकदी निकालनी है या कोई दूसरा जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इन छुट्टियों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर देश के अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम, ईद-ए-मिलाद और अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहार भी शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टियां नहीं होंगी। कई अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगे।