Petrol Diesel Price Today 20 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब दुनिया के तेल बाजार पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। वहीं, क्रूड ऑयल में हो रही लगातार तेजी के कारण भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। लेकिन अभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
