Petrol Diesel Price Today 31 July 2026: ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सऊदी अरब ने लाल सागर के अहम शिपिंग रूट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक मल्टीनेशनल समुद्री रक्षा गठबंधन का प्रस्ताव दिया। इसी बीच भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है। लेकिन भारत में इस समय E20 पेट्रोल को लेकर हो रहे विवाद पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्टीकरण दिया।
