Punjab ASI Murder: पंजाब के तरनतारन जिले में रविवार को एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सरहाली थाना क्षेत्र के नौशहरा पन्नूआ गांव की है। यहां बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने ASI इकबाल सिंह पर अचानक गोलियां चला दीं। वारदात के समय इकबाल सिंह सिविल कपड़ों में थे और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।