BRICS Summit 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई अहम द्विपक्षीय मुलाकातें हो रही हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात के बाद आज मोदी ने मलेशिया, इथियोपिया, UAE और वियतनाम के नेताओं से बातचीत की. शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है.
