Baran News : बारां. वन भूमि पर चल रहे डीजल इंजन को जब्त करने के विरोध में रविवार शाम को नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय में नरेश मीणा और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। कार्रवाई से संबंधित लोगों को लेकर नरेश मीणा समर्थकों के साथ शाहाबाद रेंज के नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंच गए। समर्थकों ने कार्यालय में घुसकर तोड़-फोड़ की और जब्त इंजन छुड़ाकर ले गए। इस दौरान कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रहे वनकर्मी प्रदीप सिंह राठौड़ के साथ भी मारपीट की गई। भीड़ को कार्यालय में देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर उप वन संरक्षक मौके पर पहुंचे।
