September Bank Holiday List: अगर सितंबर महीने में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। सितंबर 2026 में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा सितंबर में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल भी ग्राहकों की परेशानी बढ़ा सकती है। महीने के आखिर में तो लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन रही है।