लखनऊ के मड़ियांव इलाके से उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि बातों में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष ने वर्षों तक उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया. उसे घर से निकाल दिया गया और बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है.
