Contract Jobs in India: भारत में फ्लैक्सी स्टाफिंग यानि कॉन्ट्रैक्ट (Contract jobs in India) और अस्थायी कर्मचारियों की मांग तेजी से बढ़ रही (Part-time employment growth) है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्टर का कुल राजस्व वित्त वर्ष 2027 तक करीब 2.58 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। यह ग्रोथ सालाना 17.3 प्रतिशत की दर से हो रही है। इंडियन स्टाफिंग फैडरेशन (ISF) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फ्लैक्सी वर्कर्स (Temporary jobs in India 2027) की संख्या 2027 तक 91.6 लाख तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि 12.6 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ यह सेक्टर आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट का नाम है: “इंडियन फ्लैक्सी स्टाफिंग इंडस्ट्री 2025: एम्प्लॉयमेंट ग्रोथ – सेक्टर एंड स्टेट एनालिसिस।”