Unified Pension Scheme को लेकर बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार ने पेंशन से जुड़े मसले पर अपने कर्मचारियों को एक मौका दिया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने केंद्रीय सिविल सेवा के कर्मचारियों से कहा है कि अगर उन्हें UPS पसंद नहीं आ रही है या उसे लेकर कुछ संदेह है तो वह New Pension Scheme में वापसी कर सकते हैं। लेकिन यह ऑप्शन सिर्फ 1 बार दिया जाएगा। मिनिस्ट्री ने कहा कि इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।