जयपुर। राजस्थान में शुरू हुई बारिश ने अब जोर पकड़ लिया है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं कुछ जिलों में भारी से अतिभारी बारिश भी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।
