Rajasthan 4th Grade Bharti: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती लिखित परीक्षा हनुमानगढ़ जिले से लेकर प्रदेश भर में 19 सितंबर से शुरू हुई। तीन दिन छह पारियों में चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 32 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रभारी एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि परीक्षा पूर्णत: शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है। कहीं से भी किसी तरह की दिक्कत सामने नहीं आ रही।