आरपीएससी ने आरएएस भर्ती के संशोधित सिलेबस में 12वीं की केमिस्ट्री व फिजिक्स का पार्ट नहीं हटाया है। वहीं, अन्य प्रदेशों की तुलना में राजस्थान जीके का वेटेज भी नहीं बढ़ने से अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश के अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। सिलेबस का एनालिसिस करने के बाद आरएएस की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों ने कुछ बिंदुओं को उठाया है। यूपी, मप्र की तरह राजस्थान जीके का अंक भार निश्चित हो मुख्य परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान का अंक भार (25%) निश्चित करना चाहिए, ताकि राज्य के अभ्यर्थियों को अधिक लाभ मिल सके। अभ्यर्थी मनोज कुमार का कहना है कि यूपी, उत्तराखंड, मप्र, छत्तीसगढ़, झारखंड ने अपनी सिविल सेवा मुख्य परीक्षाओं में राज्य के सामान्य ज्ञान का अंक भार 25 से 30% तय कर रखा है। पंजाब और गुजरात ने स्थानीय भाषा के प्रश्नपत्र को उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर रखा है। परीक्षा एक्सपर्ट हरीश बेरी ने कहा कि नए सिलेबस में कई कमियां रह गई हैं। कला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए विज्ञान से संबंधित सामग्री से समस्या आती है।