भरतपुर के कृष्णा नगर स्थित BSNL ऑफिस में आज आग लग गई। आग लगने से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। BSNL के पास न तो फायर NOC थी साथ ही फायर आग बुझाने के यंत्र भी एक्सपायर थे। इसलिए नगर निगम ने बिल्डिंग सीज करने के नोटिस दिए थे। वहीं BSNL के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 1 घंटे की देरी से आई दमकल की गाड़ियां BSNL सब डिविजनल इंजीनियर प्रकाश शेखर ने बताया कि ट्रांस्मिशन रूम में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई थी लेकिन, दमकल की गाड़ियां 1 घंटे की देरी से ही आई। उसमें भी पर्याप्त नहीं था। आग से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। बिल्डिंग के अंदर जाकर सभी चीजें देखी जाएगी उसके बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा। 2 घंटे में पाया आग पर काबू नगर निगम के RO तेजराम मीणा ने बताया कि फायर स्टेशन पर 2 बजे करीब आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नगर निगम की चार दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। दमकल की गाड़ियां कम लगी तो, नदबई, उच्चैन, कुम्हेर से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। BSNL ऑफिस में लगे फायर इक्विपमेंट एक्सपायर थे बिल्डिंग में फायर इक्विपमेंट की जानकारी की गई तो, वह भी एक्सपायरी डेट के थे। फायर NOC नहीं होने के कारण नगर निगम ने बिल्डिंग सीज के नोटिस BSNL को दिए थे। इसके साथ ही BSNL ऑफिस की तरफ से UD टैक्स भी जमा नहीं करवाया गया था। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए करीब 15 चक्कर लगाए। सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। देखें आग लगने की तस्वीरें…
